हजारीबाग, नवम्बर 5 -- हजारीबाग। निज प्रतिनिधि झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग ने हजारीबाग जिले में संगठन को सशक्त करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए अजय प्रजापति को हजारीबाग जिला कांग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग का अध्यक्ष मनोनीत किया है। इस संबंध में प्रदेश कांग्रेस ओबीसी विभाग के चेयरमैन अभिलाष साहू ने पत्र जारी करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी के प्रति आस्था और समर्पण को देखते हुए अजय प्रजापति को यह जिम्मेदारी दी जा रही है। उन्होंने कहा कि अजय प्रजापति कांग्रेस की नीतियों और सिद्धांतों को आम जनता तक पहुंचाने के साथ-साथ पार्टी के शीर्ष नेतृत्व कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, ओबीसी विभाग के राष्ट्रीय चेयरमैन डॉ. अनिल जयहिंद और प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के हाथों को मजबूत करेंगे। साथ ही वे पिछड़ा वर्ग के उत्थान और...