विकासनगर, अप्रैल 22 -- कांग्रेस एससी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रमेश चंद्र आजाद का मंगलवार सुबह दिल का दौरान पड़ने से निधन हो गया। उनके निधन पर कांग्रेस और भाजपा नेताओं ने शोक प्रकट करते हुए इसे पछुवादून की राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति करार दिया। पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं विकासनगर के पूर्व विधायक नवप्रभात ने कहा कि स्व. आजाद जमीनी स्तर पर कार्य करने वाले कांग्रेसी नेता थे। सामाजिक सरोकारों और आम जनता की समस्याओं के निराकरण के लिए उन्होंने कई आंदोलनों में भाग लिया। इन दिनों वह गौना नदी पर पुल निर्माण के लिए आंदोलन कर रहे थे, जिसके तहत कुछ दिन पूर्व ही उन्होंने रुद्रपुर में ग्रामीणों के साथ मिलकर धरना प्रदर्शन किया था। कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष संजय किशोर ने कहा कि स्व. आजाद ने सरकारी सेवा को छोड़कर जन सेवा का रास्ता चुना था। कांग्रेस के कर्म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.