मधुबनी, दिसम्बर 28 -- मधुबनी, नगर संवाददाता। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 141वां स्थापना दिवस रविवार को जिला कांग्रेस कार्यालय ललित भवन के सभागार में धूमधाम से मनाया गया। जिलाध्यक्ष सुबोध मंडल की अध्यक्षता में कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण से हुई। उसके बाद ध्वजारोहण कर सभी को शुभकामनाएं दी गई। एक-दूसरे को मिठाई खिलाई गई। जिलाध्यक्ष सुबोध मंडल ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के स्थापना दिवस पर कहा हम उस ऐतिहासिक विरासत और उन महान बलिदानियों को नमन करते हैं, जिन्होंने भारत को आज़ादी दिलाई। संविधान की नींव रखी और लोकतंत्र, धर्मनिरपेक्षता, सामाजिक न्याय व समानता के मूल्यों को मजबूत किया। कांग्रेस केवल एक राजनीतिक दल नहीं, भारत की आत्मा की आवाज़ है। जो हर कमजोर, हर वंचित और हर मेहनतकश के साथ खड़ी रही है। संकल...