शाहजहांपुर, फरवरी 22 -- संगठन सृजन अभियान के तहत कांग्रेस कार्यालय राजीव गांधी टाउन हॉल में अनुसूचित जाति विभाग की समीक्षा बैठक हुई। राष्ट्रीय सचिव व पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रदीप सरोहा का स्वागत प्रदेश उपाध्यक्ष गंगाराम कठेरिया के नेतृत्व में किया गया। बैठक में सरोहा ने जिला, शहर, ब्लॉक और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने दलित उत्पीड़न के मामलों में विधिक सहायता के लिए वकीलों की टीम गठित करने की बात कही और प्रदेश स्तर पर भीम यात्रा की तैयारी का संकेत दिया। उन्होंने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष व सांसद तनुज पूनिया जल्द शाहजहांपुर का दौरा करेंगे। जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता, तनवीर सफदर समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...