चाईबासा, अगस्त 19 -- चाईबासा। कांग्रेस ने संगठन को मजबूत करने के लिए निचले स्तर तक कमेटी गठन की कवायद शुरू कर दी है। संगठन सृजन कार्यक्रम के तहत पार्टी ने नगर निकायों में कमेटियों के पुनर्गठन की प्रक्रिया तेज कर दी है। इस कड़ी में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने प. सिंहभूम जिला अंतर्गत नगर निकाय ईकाईयों में क्रमशः चाईबासा तथा चक्रधरपुर में नगर एवं वार्ड अध्यक्ष चयन समिति का गठन किया है। चयन समिति में चाईबासा के लिए कांग्रेस जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर दास को अध्यक्ष, सदस्य जिला पर्यवेक्षक डॉ. प्रदीप कुमार बलमुचू, नगर निकाय चुनाव पर्यवेक्षक त्रिशानु राय, नगर निकाय चुनाव उपाध्यक्ष प्रत्याशी सुनित शर्मा को मनोनीत किया गया है। वहीं, चयन समिति चक्रधरपुर के लिए कांग्रेस जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर दास को अध्यक्ष, सदस्य जिला पर्यवेक्षक डॉ. प्रदीप कु...