पटना, फरवरी 14 -- प्रदेश कांग्रेस ने संगठन सृजन अभियान के तहत जिलों में पर्यवेक्षकों की तैनाती कर दी है। ये केंद्रीय पर्यवेक्षकों की मदद करेंगे। शनिवार को प्रदेश कांग्रेस ने इसकी सूची जारी कर दी है। इसमें वर्तमान सांसद, विधायक, विधानपार्षद, पूर्व विधायक और पार्टी प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं। पूर्वी चम्पारण में सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह, अनुराग सिंह, ममता निषाद, मिथिलेश निषाद को पर्यवेक्षक बनाया गया है। अररिया में सांसद तारिक अनवर, प्रेमचंद सिंह, मुदस्सिर शम्स और नैयर मसूद खान, मुजफ्फरपुर में विधायक सुरेंद्र कुशवाहा, जयेश मंगलम, राजेश राठौड़ और कमदेव नारायण शुक्ला, शिवहर में पूर्व विधायक प्रतिमा कुमारी दास, कमलेश कुमार सिंह, अखिलेश दयाल और लालू सदा को पर्यवेक्षक बनाया गया है। मधुबनी में विधान परिषद में दल नेता मदन मोहन झा, लखीसराय में विध...