हापुड़, फरवरी 12 -- कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने कहा कि कांग्रेस द्वारा प्रदेशव्यापी मनरेगा बचाओं संग्राम यात्रा निकाली जाएगी। 13 फरवरी को जिला व शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा पदयात्रा निकाली जाएगी। यह पदयात्रा दिल्ली रोड स्थित रामलीला मैदान स्थित शहीद स्मारक से शुरू होगी। जिसमें कांग्रेसी बढ़चढ़कर हिस्सा लेंगे। वह गुरूवार को दिल्ली रोड स्थित कांग्रेस के जिला कार्यालय पर बोल रहे थे। राकेश त्यागी ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा मनरेगा योजना में किए गए बदलावों और मनरेगा योजना के अंतर्गत आने वाले मजदूरों के साथ हो रहे अत्याचार और शोषण के लिए कांग्रेसी सड़क पर उतरेंगे। उन्होंने बताया कि यह पदयात्रा हापुड़ के रामलीला ग्राउंड शहीद स्मारक से शुरू होगी और दिल्ली रोड, फ्री गंज रोड, रेलवे रोड होते हुए नगर पालिका परिषद स्थित गांधी प्रतिमा प...