अमरोहा, जून 1 -- जिला कांग्रेस कमेटी पदाधिकारियों ने नगर पंचायत सैदनगली के मोहल्ला शब्दलपुर शर्की में जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह कटारिया के आवास पर लोक माता अहिल्याबाई होल्कर की जयंती मनाई। उधर, तहसील में भाजपा विधि प्रकोष्ठ की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया। जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह कटारिया ने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर मराठा साम्राज्य की एक प्रसिद्ध शासिका थीं, जो मालवा क्षेत्र में होल्कर राजवंश की महारानी थीं। उन्होंने 1767 से 1795 तक शासन किया। अहिल्याबाई होल्कर ने अपने राज्य की सीमाओं के बाहर भारत-भर के प्रसिद्ध तीर्थों और स्थानों में मंदिर, घाट, कुओं और बावड़ियों का निर्माण किया। अपने जीवनकाल में ही इन्हें जनता उन्हें देवी समझने और कहने लगी थी। उन्होंने महिलाओं को शिक्षा का अधिकार दिलाया और महिला सशक्तिकरण के लिए जीवन पर्यंत प्रयत्न किया। इस द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.