जमुई, मार्च 20 -- गिद्धौर निज संवाददाता राजेश कुमार राम को बिहार कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने पर प्रखंड भर के कांग्रेस नेताओं में हर्ष व्याप्त है। गिद्धौर के महुलीगढ़ निवासी व जिले के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता कृपा कुमार सिंह ने नव निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार राम को प्रदेश की कमान सौंपे जाने पर पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि राजेश कुमार राम पिछले कई वर्षों से प्रदेश में पार्टी की साख को मजबूत करने के काम जुटे हुए थे। उनकी मेहनत और पार्टी के प्रति कर्मठता को देखते हुए कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पार्टी के आलाकमान द्वारा उन्हें यह जिम्मेवारी सौंपी गई है। जिससे सूबे में एक बार फिर कांग्रेस पार्टी नई उर्जा के साथ उभर कर सामने आएगी। पार्टी ने राज्य भर में पिछड़ों,अति पिछड़ों,दलित, महादलित व गरीब गु...