मथुरा, अगस्त 4 -- मथुरा। राजीव गांधी पंचायती राज संगठन में लोगों के पास पहुंच कर पार्टी की नीतियों को घर-घर जाकर बता रहे हैं। कांग्रेस का यह अभियान 2027 के विधान सभा चुनावों तक जारी रहेगा। राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के प्रदेश प्रभारी मानवेंद्र सिंह पांडव ने बताया कि संगठन के माध्यम से कांग्रेस पार्टी में पंचायत से जुड़े, प्रशासनिक पदों पर कार्य करने वाले, प्रबुद्ध जनों के घर घर जाकर गांधीवादी विचारधारा से जोड़ने का कार्य किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पिछले एक माह से अभियान अनवरत जारी है। अभियान के दौरान काफी लोगों को पार्टी से जोड़ा गया है। कमेटी के सदस्य व जिला उपाध्यक्ष डा. प्रवीण भास्कर ने कहा कि पार्टी को विधानसभा में जीत दिलानी है। अभियान में सत्यम चतुर्वेदी, डीके राहुल, राजेश सुमन, यादुराज सिंह, गजेंद्र सिंह परिहार, हरेंद्र सिंह ...