दुमका, दिसम्बर 2 -- दुमका, प्रतिनिधि। कांग्रेस भवन दुमका में जिला कांग्रेस अध्यक्ष स्टीफन मरांडी की अध्यक्षता में बैठक की गई। बैठक में यह निर्णय हुआ कि दुमका जिला से सैकड़ो की तादाद में कांग्रेसी कार्यकर्ता 12 दिसंबर को दिल्ली के लिए रवाना होंगे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से संजीत सिंह,राजीव जायसवाल,दीपक अग्रवाल,नगर अध्यक्ष अलीमाम,टिंकू,दुमका प्रखंड अध्यक्ष सुनील किस्कू, कुंदन यादव,तोबीयस मुर्मू,मौसम शेख,दशरथ मंडल आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...