संतकबीरनगर, जुलाई 16 -- पौली,हिन्दुस्तान संवाद। ब्लाक क्षेत्र पौली के दुल्हापार में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की एक बैठक अयोजित की गई। बैठक संगठन को मजबूत करने पर बल दिया गया। मुख्य अतिथि के रूप में बहराइच जिला के पूर्व सांसद कमल किशोर ने कहा कि पार्टी सृजन अभियान के तहत प्रत्येक गांव में बैठक कर संगठन के मजबूती पर चर्चा करते हुए पार्टी के नीतियों के प्रति लोगों को जागरुक करने का कार्य कर रही है। जो पदाधिकारी लंबे समय से संगठन के लिए कार्य कर रहे हैं, कार्यकर्ता उन्हें ताकत देकर मजबूत करें। इसमें यूथ टीम की सबसे अहम भूमिका है। कांग्रेसी परिवार की पहचान कर उनसे मिलें व संगठन में पुनः जोड़ने का कार्य करें। लोकतंत्र के बिना सामाजिक समानता सम्भव नहीं है। भाजपा के राज में लगातार असमानता बढ़ रही है। समाज में कुंठित भावनाएं पनप रही हैं। कार्यकर्ता क...