प्रयागराज, दिसम्बर 5 -- कांग्रेस गंगापार जिला अध्यक्ष अशफाक अहमद की अध्यक्षता में कांग्रेस कार्यालय जीरो रोड में मासिक बैठक हुई। अहमद ने कार्यकर्ताओं से एसआईआर में घर-घर जाकर लोगों की मदद करने की बात कही। उन्होंने अपील की कि 14 दिसंबर को रामलीला मैदान दिल्ली में पार्टी की रैली में बढ़-चढ़ कर हिस्सेदारी करने के लिए पहुंचे। इस दौरान शरद उपाध्याय, देवराज, डा.जगत नारायण सिंह, निशा सिंह, ओम प्रकाश आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.