अलीगढ़, दिसम्बर 9 -- अलीगढ़। संसदीय दल की नेता सोनिया गाँधी का मंगलवार को कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों ने मैरिस रोड अयोध्या कुटी पर केक काटकर जन्मदिन मनाया। पूर्व विधायक विवेक बंसल, कांग्रेस ज़िलाध्यक्ष ठाकुर सोमवीर सिंह, महानगर अध्यक्ष नवेद खान व मो. जियाउद्दीन राही ने केक काटा। कांग्रेसियों ने सोनिया गांधी के दीर्घायु की कामना की। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ठा. सोमवीर सिंह ने कहा कि 14 दिसंबर 2025 को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली "वोट चोर गद्दी छोड़ महारैली" में अलीगढ़ से बड़ी संख्या में कांग्रेसी जाएंगे। इस मौके पर ऋषि भारद्वाज, पूरनचंद देशमुख, डा. शंकरलाल, पार्षद बिजेंद्र सिंह बघेल, अयाज़ शेरवानी, कफील अहमद खान, आशाहर शबाब, अविनाश शर्मा, भूदेव प्रसाद, डा सिकंदर खान, अमीरुद्दीन लाला, मुबश्शिर अली, तेजवीर सिंह बघेल, रजनीश राजपूत, संजय म...