महाराजगंज, दिसम्बर 10 -- महराजगंज, निज संवाददाता। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को जिला मुख्यालय स्थित पार्टी कार्यालय पर यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी का जन्मदिन निष्ठा दिवस के रूप में मनाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट ने की। कार्यकर्ताओं ने सोनिया गांधी के चित्र के सामने केक काटकर उनकी जन्मदिन मनाई। कार्यकर्ताओं ने उनकी दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। कार्यक्रम का संचालन जिला कोषाध्यक्ष कपिल देव शुक्ला ने किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि सोनिया गांधी देश की वह सशक्त महिला हैं, जो पूरी निष्ठा से भारत से प्रेम करती हैं और केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ लगातार मजबूती से संघर्ष कर रही हैं। पूर्व जिलाध्यक्ष शरद सिंह बबलू सिंह ऊर्फ बबलू सिंह व त्रिभुवन मिश्रा ने कहा कि सोनिया गांधी की प्रेरणा से कांग्र...