प्रयागराज, जून 11 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। कांग्रेस के गंगापार जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में शहर पश्चिमी के मेड़वारा में संविधान बचाओ सम्मेलन एवं रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया गया। इस दौरान सह कोऑर्डिनेटर राहुल त्रिपाठी ने कहा कि जब तक फ्रंटल संगठन मजबूत नहीं होगा तब तक कांग्रेस पार्टी मजबूत नहीं हो सकेगी। गंगापार के जिला अध्यक्ष अशफाक अहमद ने कहा कि कांग्रेस किसी कीमत पर देश में संविधान में परिवर्तन नहीं होने देगी। तस्लीमउद्दीन ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन अर्जुन सिंह ने किया। इस अवसर पर अफ्फान असहर, नफीस अहमद, देवराज उपाध्याय, शिवेंद्र पांडेय, विशाल पाठक, अजीत चौधरी, मो.फारूक, मो.सद्दाम, मो.नईम, गोविंद आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.