रुद्रपुर, अक्टूबर 12 -- किच्छा, संवाददाता। कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ताओं ने रविवार को विधायक प्रतिनिधि गौरव बेहड़ का जन्मदिन धूमधाम से मनाया। रविवार को कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी की अगुवाई में अनुपम सिनेप्लेक्स में एकत्र हुए। उन्होंने विधायक प्रतिनिधि गौरव बेहड़ का फूल मालाओं से स्वागत किया और केक काट कर उनका जन्मदिन मनाया। यहां अशोक मित्रा, ओम प्रकाश दुआ, एनयू खान, नजाकत खान, राजीव जग्गी, नितिन शर्मा, जीवन जोशी, सुधा जोशी, मंगली प्रसाद गंगवार, दानिश मलिक, आरिफ खान, फजील खान आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...