अयोध्या, फरवरी 19 -- अयोध्या, संवाददाता। प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से लखनऊ में विधानसभा घेराव कार्यक्रम में कांग्रेसियों पर लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेसियों ने सिविल लाइन स्थित गांधी पार्क में धरना दिया। कांग्रेसियों ने भाजपा सरकार को जनविरोधी करार देते हुए गरीबों की मनरेगा योजना को बंद करने की साजिश का आरोप लगाया। धरने को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष चेतनारायण सिंह ने कहा कि आजादी की लड़ाई में कांग्रेस ने अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार कांग्रेस सरकार की मनरेगा योजना को समाप्त करने की साजिश कर रजी है। महानगर अध्यक्ष सुनील कृष्णा गौतम ने कहा कि जिस जज्बे और साहस से कांग्रेस ने अपनी कुर्बानी देकर भारत देश में आजादी दिलाई भाजपा उसे खत्म करना चाह रही है। संचालन प्रवक्ता शीतला पाठक ने किया। धरने को पूर्व जिलाध...