पिथौरागढ़, फरवरी 23 -- पिथौरागढ़। नगर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने समाज सुधारक मुंशी हरि प्रसाद टम्टा को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धापूर्वक याद किया। सोमवार को कांग्रेस कार्यालय में जिलाध्यक्ष मुकेश पंत के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। जिलाध्यक्ष मुकेश पंत ने कहा कि मुंशी हरि प्रसाद टम्टा ने अपना संपूर्ण जीवन समाज के निचले तबके के उत्थान के लिए समर्पित किया। उन्होंने आजादी से पूर्व शिल्पकार समाज के अधिकारों के लिए कई महत्वपूर्ण लड़ाइयां लड़ीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...