नोएडा, अक्टूबर 2 -- ग्रेटर नोएडा, कार्यालय संवाददाता। जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई। कार्यक्रम का आयोजन ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित कार्यालय पर किया गया। दोनों महान विभूतियों की प्रतिमा पर माल्यार्पण पर उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष दीपक भाटी चोटीवाला ने कहा कि आज पूरा देश राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उनके महान जीवन और आदर्शों को स्मरण कर रहा है। महात्मा गांधी ने सत्य, अहिंसा और सादगी के माध्यम से न केवल स्वतंत्रता संग्राम को एक नई दिशा दी, बल्कि पूरी दुनिया को मानवता और शांति का संदेश दिया। उनका जीवन प्रत्येक भारतीय के लिए प्रेरणा का स्रोत है। वहीं लाल बहादुर शास्त्री न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.