बिहारशरीफ, जुलाई 6 -- बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिला कांग्रेस कार्यालय राजेन्द्र आश्रम में रविवार को कांग्रेसियों ने बाबू जगजीवन राम की 39वीं पुण्यतिथि मनायी। बाबू जी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किया। अनुसूचित जाति एवं जनजाति प्रकोष्ठ के पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्ण दास ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि देश के निर्माण में उनका बहुत बड़ा योगदान है। राजीव कुमार मुन्ना ने कहा कि केन्द्र सरकार में कई पदों को सुशोभित किया। रेल मंत्री, रक्षा मंत्री के साथ उप मुख्यमंत्री का दायित्व निभाया। लोग आदर से उन्हें बाबूजी कह कर संबोधित करते हैं। रमेश कुमार ने कहा कि कार्यकर्ताओं ने उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। मौके पर हैदर आलम, संजय पासवान, नंदू पासवान, मंजू कुमारी, सरफराज मल्लिक, किशोर कुमार, अखिलेश्वर प्रसाद कुशवाहा, दिलीप मंडल, दी...