कोडरमा, जून 20 -- झुमरी तिलैया निज प्रतिनिधि। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के 55 वां जन्मदिन पर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा झुमरी तिलैया स्थिति इमाम क्लिनिक परिसर में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसकी अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष संजय सेठ ने की। इसमें मुख्य रूप से झारखंड प्रदेश कांग्रेस सचिव मनोज सहाय पिंकू व नगर कांग्रेस अध्यक्ष प्रभात कुमार राम उपस्थित थे। उपस्थित कांग्रेसियों ने केक काटकर व क्लिनिक के मरीजों के बीच फल और मिठाई वितरण कर श्री गांधी के उत्तम स्वास्थ्य व उज्जवल भविष्य की कामना की। श्री सहाय ने कहा कि 2029 के लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी को प्रचंड बहुमत हासिल होगी और राहुल गांधी प्रधानमंत्री के रुप में देश के विकास में अपना योगदान देंगें। वहीं नगर कांग्रेस अध्यक्ष प्रभात राम ने कहा कि राहुल गांधी के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.