देवरिया, जुलाई 21 -- देवरिया, निज संवाददाता। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे का जन्मदिन सोमवार को जिला कांग्रेस कार्यालय पर जिलाध्यक्ष विजय शेखर मल्ल रोशन के नेतृत्व में केक काटकर मनाया गया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे के नेतृत्व में पार्टी निरंतर नई ऊंचाइयां छू रही है। उनके नेतृत्व में पार्टी सशक्त होकर आगे बढ़ रही है। उनकी कार्यशैली युवाओं को उर्जा व प्रेरणा देने का काम करती है। इस अवसर पर पूर्व कार्यवाहक जिलाध्यक्ष जयदीप त्रिपाठी, सुभाष राय,भरत मणि त्रिपाठी, संजीव कुमार मिश्रा, शिव शंकर सिंह, निलेश त्रिपाठी, जुलेखा खातून, मनोज मणि, डॉ एसके पाठक, महेंद्र अंबेडकर, धर्मेंद्र कुमार पाण्डेय, संदीप पाण्डेय, निर्मला वर्मा, अशोक गोंड आदि कांग्रेसी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.