सहारनपुर, दिसम्बर 28 -- सहारनपुर। महानगर कार्यालय पर कांग्रेस का 140वां स्थापना दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत महानगर अध्यक्ष मनीष त्यागी द्वारा पार्टी का ध्वजारोहण कर गई। मनीष त्यागी ने कहा कि कांग्रेस की विचाराधारा देश की मिट्टी के कण-कण में है। महानगर अध्यक्ष मनीष त्यागी ने कहा कि 140 वर्ष पहले जब कांग्रेस पार्टी बनाने की जरूरत पड़ी तो उस समय किसी को नहीं मालूम था कि कब सफलता मिलेगी, देश कब आजाद होगा, लेकिन देश की जनता पर अंग्रेजो के द्वारा बढ़ता जुल्म बर्दाश्त से बाहर हो चूका था। देश के हजारों लोग कांग्रेस के झंडे तले देश की स्वतंत्रता के लिए जेल गए। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के आने के बाद संगठन की नई ऊर्जा मिली और कांग्रेस के जनता के हितो में किये गए आंदोलनों से अंग्रेज धीरे-धीरे अपने कदम पीछे खींचने लगे और देश की ज...