अलीगढ़, जनवरी 31 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। राष्ट्रपति महात्मा गांधी जी की 78वीं पुण्यतिथि शुक्रवार को जिलेभर में मनाई गई। जगह-जगह पर कार्यक्रम आयोजित श्रद्धांजलि अर्पित की गई। गांधीपार्क में दो मिनट का मौन धारण किया गया। जिला अध्यक्ष ठा. सोमवीर सिंह जादौन ने सभी को महात्मा गांधी जी के मार्ग सत्य और अहिंसा पर चलने की शपथ दिलाई। मोहम्मद जियाउद्दीन राही ने गांधीजी के बताए हुए रास्ते पर चलने को कहा। इस दौरान रेखा शर्मा, बीसेंट जोयल, हेमंत शर्मा, ज्ञान सिंह दिवाकर, विशम्बर दयाल सिंह, अकील कुरैशी, शोभा शर्मा, भावना गुप्ता, अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश महासचिव सागर सिंह तोमर की ओर से श्रद्धांजिल सभा आयोजित की गई। वक्ताओं ने कहा कि 30 जनवरी भारत ही नहीं समूची मानवता के लिए एक बहुत ही दुखद दिन है। यह सपनों के टूटने और आशाओं के बिखरने का दिन है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.