रामपुर, जून 1 -- किसान कांग्रेस के कार्यालय पर शनिवार को जिलाध्यक्ष नादिश खां के नेतृत्व में भारत की महान वीरांगना एवं कुशल शासिका रानी अहिल्याबाई होल्कर की जयंती मनाई गई। कांग्रेसियों ने चित्र पर माल्यार्पण कर दो मिनट का मौन रखकर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र देव गुप्ता ने कहा कि रानी अहिल्याबाई होल्कर ने अपने राज्य की सीमाओं के बाहर भारत भर के प्रसिद्ध तीर्थों और स्थानों में मंदिर बनवाए। घाट बंधवाए, कुओं और बावड़ियों का निर्माण किया। काशी विश्वनाथ में शिवलिंग को स्थापित किया। भूखों के लिए अन्नसत्र (अन्न क्षेत्र) खोले। प्यासों के लिए प्याऊ बिठलाईं, मन्दिरों में विद्वानों की नियुक्ति शास्त्रों के मनन-चिंतन और प्रवचन के लिए की। पूर्व शहर अध्यक्ष नोमान खां, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष आर...