गिरडीह, अक्टूबर 4 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। जिला कांग्रेस कार्यालय में गुरुवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेसियों ने महात्मा गांधी के चित्र पर मल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान कांग्रेसियों ने महात्मा गांधी के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। मौके पर गुलाम मुस्तफा, पंकज सागर, त्रिभुवन दास, इरफान अली, सिकंदर अली, राजा अंसारी, पप्पू अंसारी, मोहम्मद हुसैन अंसारी, फैजान अंसारी, गोलू, साकिब अंसारी सहित कई कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...