बक्सर, दिसम्बर 3 -- फोटो संख्या- 23 कैप्सन- बुधवार को कांग्रेस कार्यालय में डॉ राजेंद्र प्रसाद की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेते जिलाध्यक्ष डॉ मनोज पांडेय व अन्य। बक्सर, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिला कांग्रेस कमेटी ने मंगलवार को देश के प्रथम राष्ट्रपति भारत रत्न डॉ. राजेंद्र प्रसाद की जयंती समारोहपूर्वक मनाई। समारोह में मौजूद लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किया और उनके जीवन पर प्रकाश डाला। मौजूद लोगों ने डॉ राजेंद्र प्रसाद के स्वतंत्रता आंदोलन में अप्रतिम योगदान, उनकी सरलता, ईमानदारी, राष्ट्रभक्ति और आदर्श प्रशासनिक क्षमता पर विस्तार से चर्चा की। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पार्टी के जिलाध्यक्ष डॉ मनोज पांडेय ने कहा कि डॉ राजेंद्र प्रसाद भारतीय राजनीति में सादगी, सत्यनिष्ठा और कर्तव्यपरायणता के सर्वोच्च प्रतीक हैं। उनका संप...