बदायूं, फरवरी 28 -- जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में शहर के प्राइवेट बस स्टैंड स्थित कैंप कार्यालय पर महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद की पुण्यतिथि मनाई गई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चंद्रशेखर आजाद के चित्र पर माल्यार्पण कर देश की आजादी में उनके योगदान को याद किया। इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह ने कहा कि चंद्रशेखर आजाद भारतीय स्वतन्त्रता संग्राम के अग्रणी स्वतंत्रता सेनानी थे। वह शहीद राम प्रसाद बिस्मिल, सुखदेव, राजगुरु व शहीद भगत सिंह सरीखे क्रान्तिकारियों के अनन्यतम साथियों में से थे। उन्होंने कहा कि चंद्रशेखर आजाद ने काकोरी साजिश में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस मौके पर अकील अहमद, वीरेश, राज यादव, उमेंद्र, श्याम सिंह, दिनेश गौड़, राजू, बख्तियार मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.