अयोध्या, फरवरी 11 -- अयोध्या। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के निर्देश पर 13 फरवरी को मनरेगा बचाओ संग्राम पदयात्रा की तैयारी में कार्यकर्ता जुट गए हैं। बुधवार को जिलाध्यक्ष चेतनारायण सिंह के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने जनसम्पर्क किया और पदयात्रा में शामिल होने की अपील की। जिला प्रवक्ता शीतला पाठक ने बताया पदयात्रा में पड़ने वाले ग्राम मीतनपुर, गूंथौर, वासुदेवपुर, दशरथपुर चौराहा, पूरे बजाज, पिपरी चौराहा, जलालपुर तिराहा, चांदपुर शुक्लैया, तेंदुआ माफी, तहसील मुख्यालय बीकापुर में जनसम्पर्क किया गया। उन्होंने बताया कि पदयात्रा के रास्ते पर चौराहों पर नुक्कड़ सभा आयोजित की जाएगी और मनरेगा योजना को खत्म करने की मोदी सरकार की साजिश को जनता को बताया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.