मैनपुरी, फरवरी 13 -- मैनपुरी। जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में मनरेगा बचाओ संग्राम पदयात्रा शहर में निकाली गई। जो 15 किमी. भ्रमण कर भोगांव में समाप्त हुई। पदयात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में कॉर्डिनेटर करन सिंह राजपूत ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष गोपाल कुलश्रेष्ठ ने की। पदयात्रा में बड़ी संख्या में कांग्रेसियों ने भाग लिया और मजदूरों के साथ न्याय की मांग की। शुक्रवार को मनरेगा बचाओ पदयात्रा का मंडी धर्मदास से जिला कार्यालय से जिलाध्यक्ष गोपाल कुलश्रेष्ठ ने तिरंगा ध्वज लेकर शुभारंभ किया। जो नगर भ्रमण करती हुई घंटाघर भोगांव पहुंची। जहां से एमआई गार्डन पर समाप्त हुई। मुख्य अतिथि ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा मजदूरों के खिलाफ नियम बनाए गए हैं। यह कानून मजदूरों का हक छीनने के लिए लागू किया गया है। जिसका पार्टी विरोध करती है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.