देहरादून, जनवरी 9 -- कांग्रेस ने अंकिता भंडारी हत्याकांड में वीआईपी के नाम का खुलासा करने मांग को लेकर प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों ने भाजपा सरकार की शव यात्रा निकालकर पुतला दहन किया। शुक्रवार को युवा कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष स्वाति नेगी के नेतृत्व में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कार्यालय से एस्लेहॉल चौक तक भाजपा सरकार की शव यात्रा निकाली और एस्लेहॉल चौक पर पुतला दहन किया। युवा कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष स्वाति नेगी ने कहा कि अंकिता भंडारी हत्याकांड में पूर्व भाजपा विधायक और महिला की बातचीत में वीआईपी का नाम उजागर किया गया है लेकिन इसके बाद भी वीआईपी पर कार्रवाईनहीं हो रही है। पूर्व जिला पंचायत सदस्य आरती गौड़ ने विधायक के इशारे पर बुल्डोजर चलाने का आरोप लगाया गया है। कहा कि भाजपा की राज्य सरकार सीबीआई जांच को तैयार नहीं है।...