अल्मोड़ा, मार्च 8 -- कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल का विवाद अभी ठंडा नहीं हुआ। अब भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के खिलाफ आक्रोश भड़कने लगा है। शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष भट्ट के खिलाफ प्रदर्शन कर पुतला दहन किया। यहां क्रांतिवीर चौराहे पर कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आरोप लगाया कि प्रदेश अध्यक्ष ने गैरसैंण में हुए आंदोलन में शामिल लोगों को सड़क छाप बोल दिया। नसीहत दी कि जिन लोगों को वह सड़क छाप बोल रहे हैं, उन्ही की बदौलत आज भाजपा उत्तराखंड में सत्ता में बैठी हुई है। कैबिनेट मंत्री के बाद प्रदेश अध्यक्ष के पहाड़ विरोधी बयान पहाड़ियों की अस्मिता के साथ खिलवाड़ हैं। यहां कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष जीवन नेगी, डॉ लक्ष्मण मनराल, कैलाश गिरी, हीरा बिष्ट, दयाल मेहरा, बीरेंद्र बिष्ट, रघु मेहरा, ...