अल्मोड़ा, मार्च 9 -- कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रविवार को मुख्य चौराहे पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का पुतला फूंका। नारेबाजी कर विरोध जताया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की माफी और कैबिनेट मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल के इस्तीफे की मांग की। रविवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष दीपक किरौला के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य चौराहे पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का पुतला दहन किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के बयान के विरोध में नारेबाजी की। कहा कि गैरसैंण में कैबिनेट मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया, लेकिन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट राज्य के लोगों को सड़क छाप कह रहे हैं। कहा कि जब तक मंत्री अग्रवाल का इस्तीफा नहीं देंगे और महेंद्र भट्ट की ओर से माफी नहीं मांगी जाएगी, तब तक कांग्रेस समेत अन्य आंदोलनकारी अपना आंदोलन जारी रखेंगे। यहां ब्लॉ...