कानपुर, दिसम्बर 18 -- ईडी की चार्जशीट कोर्ट से नकारे जाने के बाद कांग्रेस भाजपा पर आक्रामक है। इसी क्रम में गुरुवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन करके भाजपा नेताओं के खिलाफ नारेबाजी की। मशक्कत के बाद पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी कर ट्रक से पुलिस लाइन ले गयी। पूर्व घोषणा के अनुसार गुरुवार को माती रोड स्थित कांग्रेस कार्यालय पर कार्यकर्ता एकत्रित हुये। यहां से उनके भाजपा कार्यालय पर जाने की तैयारी थी। मौसम सर्द होने के कारण यहां पर अधिक संख्या में कांग्रेसी नहीं जुट सके थे। इसके बाद भी कांग्रेसियों का उत्साह कम नहीं था। जिलाध्यक्ष अमरीश सिंह गौर की अगुवाई में कांग्रेस कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुये भाजपा कार्यालय की ओर बढ़े। वहीं पुलिस ने भाजपा कार्यालय मोड़ के पहले ही कांग्रेसियों को रोकने की तैयारी की थी। यहां इंस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.