महाराजगंज, नवम्बर 14 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। दिल्ली में हुए धमाके में मारे गए लोगों को न्याय दिलाने और श्रद्धांजलि देने के लिए उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर कांग्रेसियों ने सक्सेना चौक पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। जिलाध्यक्ष एडवोकेट विजय सिंह की अगुवाई में दिवंगत लोगों को श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। जिलाध्यक्ष विजय सिंह ने कहा कि यह घटना सरकार की सुरक्षा विफलता को दर्शाती है। प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक प्रसाद ने इसे बेहद दुखद बताते हुए दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष झिनकू चौधरी, शरद सिंह ऊर्फ बबलू, गोपाल शाही, हृदय नारायण पांडेय, अब्दुल गनी, राम नारायण प्रसाद, हरिकेश पटेल, अफजल अंसारी, डॉ. अकील अहमद, हरिलाल, तेज बहादुर पांडेय, इस्तियाक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.