बागपत, जनवरी 12 -- बड़ौत। शहर कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर रविवार को सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा का जन्मदिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस मौके पर कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने केक काटकर उन्हें शुभकामनाएं दीं तथा उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की। विचार गोष्ठी का आयोजन भी हुआ। जिला संगठन प्रभारी नसीम खान ने कहा कि सरकार जनता का उत्पीड़न कर रही है और हर मोर्चे पर विफल है। बड़ौत शहर अध्यक्ष रामहरि पंवार ने कहा कि हर वर्ग की निगाहें कांग्रेस की ओर हैं। अध्यक्षता पूर्व जिला अध्यक्ष चौधरी रामकुमार सिंह ने की, जबकि संचालन शिवकुमार कटारिया ने किया। इस दौरान सत्यपाल पथोलिया, बेगराज सिंह, पुष्पेंद्र राणा, अशोक शर्मा, सरफराज एडवोकेट, बिजेंद्र शर्मा, औमबीर दुहण आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...