शामली, जुलाई 5 -- शुक्रवार को शहर के बलभद्र मंदिर के निकट स्थित कांग्रेस कैम्प कार्यालय पर कांग्रेस की एक सभा का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता हापुड़ विधानसभा से पूर्व विधायक गजराज सिंह ने की। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य व सहारनपुर शहर के कोर्डिनेटर ओमप्रकाश शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेसियो ने जनपद शामली के कांग्रेस संगठन के मौजूदा हालात से अवगत कराते हुए पूर्व विधायक के समक्ष जिले के कार्यकर्ताओं की पीड़ा और सांगठनिक हालात पर चिंता व्यक्त की। बताया कि पिछले अर्ध्दशक से कांग्रेस संगठन में ऐसे लोगो का कब्जा रहा है, जिनकी विचारधारा और कार्यशैली कांग्रेस से मेल नही खाती है। ऐसे लोग केवल अवसरवादिता और पद के दुरुपयोग के लिये ही संगठन पर काबिज है। जिस कारण मूल कांग्रेसी और समर्पित कार्यकर्ता का मनोबल गिरा है। जिले का कांग्रेस संगठन निर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.