रामपुर, दिसम्बर 28 -- शनिवार को पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर डॉ मनमोहन सिंह की पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों ने नगर स्थित कार्यालय पर एकत्रित होकर दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रद्धांजलि सभा में बोलते हुए कांग्रेस के पूर्व जिला उपाध्यक्ष महेंद्र पाल सिंह यदुवंशी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री ने अपने 10 वर्ष के कार्यकाल में राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार योजना,कर्ज माफी,सूचना का अधिकार,भारत निर्माण, पंचायती राज,महिला अधिकार और अनेक कानून बनाकर राष्ट्र की जनता का कल्याण किया।ऐसे कानून दुनिया के देशों में नहीं है।उन्होंने देश का ग्रामीण भारत में बुनियादी ढांचे को लगातार मजबूत बनाने का काम किया।कहा कि आज देश का ग्रामीण क्षेत्र खुशहाल हुआ है तभी देश खुशहाल है। कार्यक्रम में ब्लॉक अध्यक्ष जिवेन्द्र सिंह गंगवा...