पटना, अगस्त 20 -- पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 81वीं जयंती पर बिहार प्रदेश कांग्रेस ने उन्हें नमन किया। सदाकत आश्रम स्थित उद्यान में उनकी प्रतिमा पर कांग्रेसियों ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। साथ ही उनके सपने को पूरा करने का संकल्प लिया। अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राजीव गांधी संचार क्रांति के जनक थे। उन्होंने संविधान संशोधन के जरिए पंचायत को विशेष अधिकार सौंपे। देश के युवाओं को मताधिकार दिलाया। देश की एकता और अखंडता बनाए रखने के लिए अपनी कुर्बानी दी। मौके पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष चंदन वागची, प्रेमचन्द्र मिश्रा, अभय दुबे, वीणा शाही, मोती लाल शर्मा, राजेश राठौड़, हरखू झा, प्रमोद कुमार सिंह, मंजीत आनन्द साहू आदि शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.