गढ़वा, मई 22 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। बुधवार को जिला कांग्रेस कार्यकाल में सूचना क्रांति के जनक पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 33 वीं पुण्यतिथि मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओबैदुल्लाह हक अंसारी ने किया। मौके पर उन्होंने कहा कि राजीव गांधी ने भारत में कंप्यूटर और आईटी को गांव-गांव पहुंचाने का काम किया। उसके अलावा 18 वर्ष में युवाओं को मताधिकार का प्रयोग, पंचायती राज को संवैधानिक ताकत, शिक्षा और विज्ञान को नई दिशा देने का सराहनीय काम किया है। साथ ही राजीव गांधी ने सिर्फ भारत का नेतृत्व ही नहीं किया, बल्कि भारत को भविष्य के लिए तैयार भी किया। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुरेंद्र नाथ तिवारी ने कहा कि शहीदों की चिताओं पर लगेंगे हर वर्ष मेले वतन पे मरने वालों का बाकी यही निशान होगा। प्रदेश प्रतिनिधि अलख निरंजन चौबे ने कहा कि पूर...