रामपुर, दिसम्बर 27 -- कांग्रेसियों ने जगमोहन मोना कपूर के आवास पर भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर माल्यार्पण किया और दो मिनट का मौन रखकर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। पूर्व शहर अध्यक्ष नोमान खां ने कहा मनमोहन सिंह ने अपने दूरदर्शी नेतृत्व से भारत को आर्थिक रूप से सशक्त किया। देश के वंचितों और गरीबों के लिए उनके ऐतिहासिक प्रयासों और साहसिक निर्णयों ने भारत को विश्व मंच पर एक नई पहचान दिलाई। उनकी विनम्रता, कर्मठता और ईमानदारी हम सभी के लिए सदैव प्रेरणादायी रहेगी। युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव मनी कपूर, युवराज सिंह, गंगन कुमार, गर्भित अरोड़ा, अजय भाटिया, साहिल ककरन, मनीष शर्मा, शाहरुख, आदिल, गौरव कपूर आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.