उरई, जनवरी 12 -- कोंच। जन समस्याओं को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर में जुलूस निकालकर पालिका गेट पर प्रदर्शन कर घेराव िकया। इस दौरान पार्टी के लोगों ने सर्दी के माैसम में अलाव के साथ ध्वस्त सीवरेज की समस्या को प्रमुखता से उठाया। अफसरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए नारेबाजी कर आक्रोश जताया गया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अरविंद सिंह सेंगर के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने मार्कण्डेश्वर तिराहे से पैदल मार्च शुरू किया और नारेबाजी करते हुए नगर पालिका कार्यालय का घेराव किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ जमकर नारे लगाए और समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की। जिलाध्यक्ष अरविंद सिंह सेंगर ने कहा कि नगर में अलाव व्यवस्था बदहाल है। साथ ही सीवरेज की समस्या गंभीर बनी हुई है। कांग्रेस नगर अध्यक्ष राघवेंद्र तिवारी ने भी नगर ...