कानपुर, नवम्बर 14 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। प्रथम प्रधानमंत्री भारत रत्न जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर कांग्रेसियों ने श्रद्धांजलि दी। घंटाघर चौराहे पर जुटे कार्यकर्ताओं ने प्रतिमा की सफाई कर माल्यार्पण किया। नगर अध्यक्ष पवन गुप्ता ने नेहरू को आधुनिक भारत का निर्माता बताया। उनके नेतृत्व में देश ने विकास के रास्ते पर चलकर उन्नति की। इस मौके पर सुशील तिवारी, संजय बाथम, हरप्रकाश अग्निहोत्री, मदन मोहन शुक्ला, शंकरदत्त मिश्रा, नईम उमर, हरीश बाजपई आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.