अल्मोड़ा, नवम्बर 14 -- जिले भर में प्रथम प्रधानमंत्री पं जवाहर लाल नेहरू की जयंती को बाल दिवस के रूप में धूमधाम से मनाया गया। कांग्रेसियों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की तो स्कूलों में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। चौघानपाटा स्थित कांग्रेस कार्यालय में नगर अध्यक्ष महिला कांग्रेस दीपा साह और नगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी की अगुवाई में पं नेहरू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। वक्ताओं ने देश के लिए उनकी ओर से किए कार्यों को याद किया। यहा पूर्व पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद जोशी, आनंद सिंह बगड़वाल, ताराचंद शाह, हेम तिवारी, पूरन रौतेला, एनडी पांडे, शरद चंद शाह, निजाम कुरैशी, दीपक कुमार, गोविंद मेहरा, राधा राजपूत, गीता पांडे, आनंद बिष्ट आदि थे। वहीं, मॉडल बाल वाटिका केंद्र में डायट प्राचार्य ललित मोहन पांडे, रमेश रावत पं नेहरू की ...