सहारनपुर, फरवरी 14 -- केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा योजना का नाम बदलने के विरोध में कांग्रेसियों द्वारा मनरेगा बचाओ संग्राम पदयात्रा नगर में निकाली गई। इस दौरान कांग्रेस हाई कमान के आह्वान पर 17 फरवरी को विधानसभा का घेराव किए जाने की चेतावनी दी गई। कांग्रेस जिलाध्यक्ष संदीप राणा के नेतृत्व में पीसीसी सचिव राहत खलील के पार्टी कार्यालय से प्रारंभ होकर मनरेगा बचाओ संग्राम पदयात्रा नगर के विभिन्न मोहल्लों में निकाली गई। यात्रा में शामिल कांग्रेसियों ने मनरेगा योजना बताते हुए लोगों को जागरूक किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष संदीप राणा, नगर कांग्रेस अध्यक्ष अब्दुल्लाह कुरैशी, पालिका सभासद औसाफ अहमद, सपना सोम, शाजिया नाज, राजपाल कर्णवाल, नानू कश्यप, धर्म सिंह, शाह आलम, यूसुफ खलील, नितिन शर्मा, मुकेश राज कश्यप, अनस बचीटी, अकरम सिद्दीकी और नबील मसूदी सहित ब...