बेगुसराय, अप्रैल 27 -- बलिया। बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर रविवार को बलिया प्रखंड क्षेत्र के सालेहचक, बड़ी बलिया उत्तरी एवं नूरजमापुर पंचायत में हर घर कांग्रेस का झंडा लगाने का अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व पीसीसी अध्यक्ष राकेश सिंह ने किया। उन्होंने बताया कि पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ हर घर कांग्रेस के झंडा लगाने का अभियान चलाया गया। साथ ही, कांग्रेस के पक्ष में समर्थन मांगा गया। कांग्रेस के जिला महासचिव पूर्व मुखिया मो. इरशाद आलम, कांग्रेस के मंडल अध्यक्ष मो. नबाब, प्रेम कुमार मिश्र, प्रखंड उपाध्यक्ष जय प्रकास गुप्ता, ओम प्रकाश पोद्दार, इसामूल हक, नवीन सिन्हा, गंगा महतो, बिक्रम गुप्ता, राजीव कुमार मिश्र, शिवजी साह आदि शामिल हुए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...