अमरोहा, फरवरी 20 -- अखिल भारतीय एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर गुरुवार को जिला कांग्रेस कमेटी पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह कटारिया के नेतृत्व में 17 फरवरी को लखनऊ विधानसभा घेराव कार्यक्रम के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं पर किए गए लाठी चार्ज की निंदा की। विरोध में गांधी मूर्ति चौराहे पर प्रदर्शन किया। प्रदेश सरकार को बर्खास्त करने की मांग को लेकर राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम सदर को सौंपा। गुरुवार दोपहर कांग्रेस कार्यकर्ता गांधी मूर्ति से रेलवे स्टेशन की ओर रेल रोकने जा रहे थे, जिन्हें गांधी मूर्ति व रेलवे स्टेशन के बीच पुलिस बल ने रोक दिया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि हम जल्द ही रेल रोको आंदोलन करेंगे। कहा कि एसडीएम यदि ज्ञापन लेने नहीं आते तो निश्चित ही गुरुवार को भी रेलवे स्टेशन पहुंचकर रेल रोकते। कहा कि लोकतंत्र में जनत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.