मुजफ्फरपुर, जनवरी 12 -- मुजफ्फरपुर, वसं। जिला कांग्रेस कमेटी के सदस्यों ने सोमवार को तिलक मैदान स्थित जिला कार्यालय में एआईसीसी महासचिव सह लोकसभा सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के जन्मदिन पर एक कार्यक्रम किया। जिलाध्यक्ष अरविन्द कुमार मुकुल के नेतृत्व में जुटे जिला स्तरीय पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने केट काटा। जिलाध्यक्ष ने प्रियंका गांधी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन के साथ जीवन में नई ऊंचाई छूने की कामना की। मौके पर कृपाशंकर शाही, मोजक्कीर रहमान, शहजाद अहमद, जुनैद अंसारी, मो शमीम, मनोज शाह, शुभम सिंह, अराफात अली सहित अन्य उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.