धनबाद, फरवरी 26 -- धनबाद विशेष संवाददाताकांग्रेसियों ने लोकसभा का उम्मीदवार स्थानीय को बनाने की मांग की है। रविवार को कांग्रेसियों की बैठक जिला उपाध्यक्ष राजेश्वर सिंह यादव की अध्यक्षता में मटकुरिया चेकपोस्ट के निकट हुई। संचालन दिलीप मिश्रा महासचिव ने किया। वक्ताओं ने कहा कि लोकसभा चुनाव में स्थानीय को ही प्रत्याशी बनाया जाए। यह पार्टी हित में है। जिला महासचिव दिलीप मिश्रा ने कहा कि इस मापदंड पर प्रदेश कमेटी के विशेष आमंत्रित सदस्य अशोक सिंह की उम्मीदवारी सबसे प्रबल हैं। धनबाद प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष पप्पू पासवान ने कहा कि अशोक सिंह सिंह बिना कोई भेद भाव के सभी की मदद करते हैं। जिला परिषद सदस्य के रूप में भी उन्होंने कई उल्लेखनीय कार्य किया है। निःशुल्क एंबुलेंस का संचालन भी उनके द्वारा किया जाता है। दूसरे सामाजिक कार्यों में भी वे बढ़-चढ...